किसी भी प्रकार की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करें 8435151023 या 6263548198 पर। बहुत ही सस्ती कीमत में बेहतरीन डिजाइन तैयार किया जाएगा।

*मेंहदवानी में विवेकानंद जयंती पर एक साथ गूंजा ‘योग का मंत्र’, सैकड़ों विद्यार्थियों ने किया सामूहिक सूर्य नमस्कार*

Breaking Ticker

*मेंहदवानी में विवेकानंद जयंती पर एक साथ गूंजा ‘योग का मंत्र’, सैकड़ों विद्यार्थियों ने किया सामूहिक सूर्य नमस्कार*



डिंडोरी | मेंहदवानी में स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर उत्कृष्ट विद्यालय, कन्या स्कूल, मॉडल स्कूल सहित आसपास के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में सोमवार सुबह 9 बजे एक साथ सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया। सभी स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने एक ही संकुल में योगाभ्यास कर अनुशासन और एकता का परिचय दिया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ सभी विद्यालयों के शिक्षक, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा जनपद के विभिन्न पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार कर योग के महत्व को समझा और स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। शारीरिक, मानसिक और आत्मिक विकास के लिए योग को जीवन का हिस्सा बनाना आवश्यक है। स्वस्थ शरीर और सकारात्मक सोच से ही एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है।
पूरे जनपद में यह आयोजन उत्साह, अनुशासन और ऊर्जा के साथ संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लेकर विवेकानंद के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.