किसी भी प्रकार की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करें 8435151023 या 6263548198 पर। बहुत ही सस्ती कीमत में बेहतरीन डिजाइन तैयार किया जाएगा।

शहपुरा सीएमओ रीना राठौर संभालेंगी डिंडौरी नगर परिषद की कमान

Breaking Ticker

शहपुरा सीएमओ रीना राठौर संभालेंगी डिंडौरी नगर परिषद की कमान


शहपुरा सीएमओ रीना राठौर संभालेंगी डिंडौरी नगर परिषद की कमान

डिंडौरी, 10 जून 2026

कलेक्टर डिंडौरी द्वारा जारी आदेश के अनुसार नगर परिषद डिंडौरी में प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु महत्वपूर्ण फेरबदल किया गया है। नगर परिषद डिंडौरी के मुख्य नगरपालिका अधिकारी अमित तिवारी के स्थानांतरण उपरांत जिला शहडोल में पदस्थापना होने के कारण उनके स्थान पर आशीष कोरी को कार्यालय का कार्यभार सौंपा गया था।

हालांकि वित्तीय प्रभार किसी अधिकारी को न दिए जाने तथा नगर परिषद के वित्तीय एवं अन्य महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित होने की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर ने प्रशासनिक व्यवस्था के हित में मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर परिषद शहपुरा सुश्री रीना राठौर को आगामी आदेश तक मुख्य नगरपालिका अधिकारी, नगर परिषद डिंडौरी का संपूर्ण प्रभार सौंप दिया है।
वहीं नगर परिषद शहपुरा में अध्यक्ष एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों की जांच के लिए संभागीय संयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास, जबलपुर द्वारा समिति गठित किए जाने के कारण जांच प्रभावित न हो, इस दृष्टि से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शहपुरा ऐश्वर्या वर्मा को आगामी आदेश तक मुख्य नगरपालिका अधिकारी, नगर परिषद शहपुरा का अतिरिक्त (संपूर्ण) प्रभार सौंपा गया है।

कलेक्टर द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। कलेक्टर डिंडौरी द्वारा जारी आदेश के अनुसार नगर परिषद डिंडौरी में प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु महत्वपूर्ण फेरबदल किया गया है। नगर परिषद डिंडौरी के मुख्य नगरपालिका अधिकारी अमित तिवारी के स्थानांतरण उपरांत जिला शहडोल में पदस्थापना होने के कारण उनके स्थान पर आशीष कोरी को कार्यालय का कार्यभार सौंपा गया था।

हालांकि वित्तीय प्रभार किसी अधिकारी को न दिए जाने तथा नगर परिषद के वित्तीय एवं अन्य महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित होने की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर ने प्रशासनिक व्यवस्था के हित में मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर परिषद शहपुरा सुश्री रीना राठौर को आगामी आदेश तक मुख्य नगरपालिका अधिकारी, नगर परिषद डिंडौरी का संपूर्ण प्रभार सौंप दिया है।
वहीं नगर परिषद शहपुरा में अध्यक्ष एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों की जांच के लिए संभागीय संयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास, जबलपुर द्वारा समिति गठित किए जाने के कारण जांच प्रभावित न हो, इस दृष्टि से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शहपुरा ऐश्वर्या वर्मा को आगामी आदेश तक मुख्य नगरपालिका अधिकारी, नगर परिषद शहपुरा का अतिरिक्त (संपूर्ण) प्रभार सौंपा गया है।

कलेक्टर द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.