अशोका पब्लिक स्कूल मजगांव में हर्षोल्लास से मनाया गया ग्रीन डे
Rk खान की रिपोर्ट
कवर्धा मजगांव, 10 अगस्त 2026। अशोका स्कूल मजगांव में आज बच्चों के बीच ग्रीन डे का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण, हरियाली और प्रकृति के प्रति प्रेम एवं जागरूकता बढ़ाना रहा।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर को हरे रंग के गुब्बारों, पेड़-पौधों, फूलों, पक्षियों एवं वन्यजीवों से संबंधित आकर्षक सजावट से सजाया गया। बच्चों ने हरे रंग की पोशाक पहनकर कार्यक्रम में भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने पेड़-पौधों और प्रकृति के महत्व को समझते हुए पर्यावरण को स्वच्छ एवं हरा-भरा रखने का संदेश दिया। बच्चों की रचनात्मक प्रस्तुतियों और आकर्षक वेशभूषा ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।
विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने कहा कि बच्चों को छोटी उम्र से ही प्रकृति और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का भाव सिखाना आवश्यक है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने में सहायक होते हैं। स्कूलों में पर्यावरण जागरूकता से जुड़ी गतिविधियों को विद्यार्थियों की सीख और जिम्मेदारी से जोड़ने पर भी जोर दिया जाता है।



