*महाराजपुर में चार बच्चों के जवान पिता की हुई रहस्यमई मौत*
जी हां जिला मुख्यालय कवर्धा से महज 7-8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित महाराजपुर के एक चार-चार बच्चों के पिता की 05 जनवरी की सुबह 4 से 6 बजे के बीच जोड़ा तालाब के पास महज 10-12 फीट की पेड़ पर रहस्यमई ढंग से मौत हो गई। जिसका पता गांव वालों को सुबह खेत जाने के समय पता चला। गांव वाले कुछ समय तो खेतों में फसलों की सुरक्षा के लिए लगाए जाने वाले काकभगोड़ा समझ रहे थे। लेकिन बाद में किसी आदमी के मृतक शरीर के रूप में पुष्टि हुई। मृतक का नाम लालदास पटेल(35 वर्ष )पिता श्री साधुराम पटेल था। मृतक की गले से रस्सी बंधा हुआ पाया गया। मृतक की शरीर की घुटने से जमीन टच दिखाई दे रहा था। ऐसे में यह कहना उचित नहीं होगा कि मृतक की मौत फांसी लगाने से हुई है। क्योंकि इतने छोटे पेड़ पर और जमीन पर घुटने का टच होना शंसय की स्थिति निर्मित करती है। जोकि जांच का विषय बना हुआ है। फिलहाल मृतक की मृत्यु किस कारण से हुई है स्पष्ट नहीं हो पाया है। मृत्यु के कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकता है। मृतक के पिताजी का कहना है कि वह 05 जनवरी की सुबह 4 बजे टहलने के लिए निकला था। और सुबह होते -होते उसके मृत्यु की खबर सुनने को मिला। मृतक के घर में माता-पिता- पत्नी और चार छोटे- छोटे बच्चे थे। ऐसे में पूरे परिवार व गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।

