किसी भी प्रकार की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करें 8435151023 या 6263548198 पर। बहुत ही सस्ती कीमत में बेहतरीन डिजाइन तैयार किया जाएगा।

छग मानवाधिकार ब्यूरो जिला कबीरधाम ने फटे पोस्टर को लेकर शासन- प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

Breaking Ticker

छग मानवाधिकार ब्यूरो जिला कबीरधाम ने फटे पोस्टर को लेकर शासन- प्रशासन को सौंपा ज्ञापन


छग मानवाधिकार ब्यूरो जिला कबीरधाम ने फटे पोस्टर को लेकर शासन- प्रशासन को  सौंपा ज्ञापन 


 कवर्धा।

ज्ञात हो कि विगत 10 दिसंबर विश्व मानव अधिकार दिवस के अवसर पर छ.ग. मानवाधिकार ब्यूरो जिला कबीरधाम संघ  द्वारा शहर के रानी दुर्गावती चौक में लगाए गए बधाई एवं शुभकामनाएं वाला पोस्टर जिसे किसी अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा फाड़ दिया गया, जिससे पूरे संघ में नाराजगी व्याप्त है। इस घटना को लेकर छ.ग. मानवाधिकार  ब्यूरो  जिला-कबीरधाम ने कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है।


         प्राप्त जानकारी के अनुसार, संघ द्वारा 9 दिसंबर को विश्व मानव अधिकार दिवस (10 दिसंबर) के अवसर पर क्षेत्रवासियों को बधाई -शुभकामनाएं देने हेतु विधिवत अनुमति के साथ शहर के रानी दुर्गावती चौक पर पोस्टर लगाया गया था, जिसे 10 दिसंबर की मध्यरात्रि में अज्ञात असामाजिक तत्वों ने फाड़ दिया। सुबह पोस्टर क्षतिग्रस्त अवस्था में मिलने पर संघ के सदस्यों में आक्रोश व्याप्त हो गया।


 संवैधानिक मूल्यों पर हमला : देवसिंह धुर्वे

इस संबंध में छग मानवाधिकार ब्यूरो जिला-कबीरधाम के जिला अध्यक्ष श्री देवसिंह धुर्वे ने कहा कि

“विश्व मानव अधिकार दिवस जैसे संवैधानिक और जागरूकता से जुड़े अवसर पर लगाए गए पोस्टर को फाड़ना न केवल असामाजिक कृत्य है, बल्कि यह संविधान के अनुच्छेद 19 में प्रदत्त अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का भी उल्लंघन है।”

             उन्होंने बताया कि इस पूरे मामले की लिखित शिकायत/ज्ञापन जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी एवं नगर पालिका प्रशासन को सौंपकर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कार्यवाही नहीं होने की स्थिति में संघ द्वारा भविष्य में हर संभव कड़ी से कड़ी संवैधानिक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।


एडीशनल कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए...


ASP को ज्ञापन सौंपते हुए...


 निरीक्षक प्रभारी विजय धुर्वे का कथन

इस अवसर पर निरीक्षक प्रभारी श्री विजय धुर्वे जी ने कहा—

“मानव अधिकार दिवस जैसे सामाजिक संदेश वाले कार्यक्रमों में बाधा डालना निंदनीय है। ऐसे कृत्यों पर समय रहते अंकुश लगाना प्रशासन और समाज दोनों की जिम्मेदारी है।”



नगर पालिका अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपते हुए...


 ज्ञापन में की गई प्रमुख मांगें

संस्था द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में प्रमुख रूप से—


1. शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरों की नियमित निगरानी हो।


2. समय-समय पर सीसीटीवी कैमरों का मेंटेनेंस किया जाए।


3. विधिवत लगाए गए पोस्टर-बैनरों की सुरक्षा सुनिश्चित किया जाए।


4. रात्रिकालीन पुलिस पेट्रोलिंग सुदृढ़ किया जाए।

5. प्रत्येक नागरिकों के मौलिक अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने

की मांग की गई हैं।


 संघ ने की कड़ी निंदा -

संघ ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि संस्था समाज में मानव अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य निरंतर करती रहेगी और ऐसे कृत्य उन्हें अपने उद्देश्य से पीछे नहीं हटा सकते।


 उपस्थित रहे

इस दौरान संघ के सदस्य सोहन जायसवाल तथा सतीश कुमार पटेल सहित अन्य मौजूद रहे।

 



रिपोर्टर:- लालसिंह मरकाम (6268888048)

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.