किसी भी प्रकार की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करें 8435151023 या 6263548198 पर। बहुत ही सस्ती कीमत में बेहतरीन डिजाइन तैयार किया जाएगा।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पंडरिया की कार्यकारिणी घोषित,बैठक में पदाधिकारियों को दी गई जिम्मेदारी

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पंडरिया की कार्यकारिणी घोषित,बैठक में पदाधिकारियों को दी गई जिम्मेदारी

 ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पंडरिया की कार्यकारिणी घोषित,बैठक में पदाधिकारियों को दी गई जिम्मेदारी



पंडरिया। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पंडरिया की नई कार्यकारिणी सूची जारी किए जाने के तुरंत बाद ब्लॉक स्तर पर बैठक आयोजित कर सभी पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे गए तथा संगठनात्मक जिम्मेदारियों के साथ उन्हें बधाई दी गई।

जारी सूची प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के अनुमोदन एवं प्रदेश महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू की अनुशंसा पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर की सहमति से जारी की गई है।

5 मार्च को कार्यकारिणी घोषित होते ही उसी दिन ब्लॉक अध्यक्ष द्वारा बैठक आयोजित कर नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन सुदृढ़ करने, आमजन तक कांग्रेस की विचारधारा पहुंचाने तथा जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया गया। बैठक में कहा गया कि संगठन को अधिक प्रभावी, सक्रिय एवं जनोन्मुख बनाने के लिए सभी वर्गों को साथ लेकर समावेशी कार्यकारिणी का गठन किया गया है।

बैठक में क्षेत्रीय एवं जनहित के मुद्दों को लेकर 14 मार्च, शनिवार को दोपहर 1 बजे गांधी चौक पंडरिया में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।

पंडरिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी

कोषाध्यक्ष: जुगल किशोर पांडे

उपाध्यक्ष: संतोष चन्द्रवंशी, बाबूलाल साहू, साधु कोठारी, नंदकुमार चन्द्रवंशी, खोवाराम भास्कर, पंचराम पटेल

महामंत्री: लक्ष्मीनारायण साहू, राजकुमार अनंत, संजू तिवारी, शैलेन्द्र गुप्ता, परस पडवार, राकेश चन्द्राकर, शिवकुमार मरावी

सचिव: सलीम खान, कामता ध्रुव, सूर्या ठाकुर, रवि चन्द्राकर, तिरिथ साकत, गौतम जायसवाल, रामकुमार साहू, रोहित चन्द्राकर, भरत यादव, विनेन्द्र कुमार अनंत

कार्यकारिणी सदस्य: ममता शर्मा, विद्या साहू, अंजू वर्मा, संध्या ध्रुव, धानवाई निर्मलकर, सरिता यादव

बैठक में स्पष्ट किया गया कि संगठन की मजबूती, क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान और जनहित के मुद्दों पर निरंतर संघर्ष ही ब्लॉक कांग्रेस की प्राथमिकता रहेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.