विकासखंड अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान माध्यमिक शाला खुरपार सहित ग्राम पंचायत कलगी टोला, चौबीस, राय, सरसडोली, देवलगढ़ और मेंहदवानी में पहुंचकर निर्माणाधीन कार्यों का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सड़क निर्माण कार्य गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए निर्धारित मानकों के अनुसार किया जाए। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत आवासों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए, ताकि हितग्राही बरसात के पहले अपने नए मकान में रह सकें।
ग्राम पंचायत सरसडोली में ग्रामीणों की मांग के आधार पर ग्राम पंचायत सचिव, सरपंच एवं पीएचई विभाग के अधिकारियों को गांव तथा श्मशान घाट के पास पानी की व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश भी दिए गए।
