किसी भी प्रकार की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करें 8435151023 या 6263548198 पर। बहुत ही सस्ती कीमत में बेहतरीन डिजाइन तैयार किया जाएगा।

खनिज माफियाओं पर प्रशासन की बड़ी कार्यवाही

खनिज माफियाओं पर प्रशासन की बड़ी कार्यवाही

डिंडौरी ब्रेकिंग न्यूज।कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। खनिज अधिकारी श्री अशोक नंगल ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दिनांक 08 फरवरी 2026 को ग्राम सारस, उप तहसील मेहंदवानी में अवैध रूप से मुरूम खनन किए जाने की सूचना पर खनिज विभाग की टीम द्वारा मौके पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान अवैध खनन में संलिप्त एक जेसीबी मशीन क्रमांक MP-52-DA-0252 को खनन करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया, जिसे तत्काल जप्त कर लिया गया। जप्त की गई जेसीबी मशीन के मालिक का नाम अनिल साहू, निवासी सारसडोली बताया गया है, जबकि मशीन का संचालन चालक विनोद उईके द्वारा किया जा रहा था।
खनिज विभाग की टीम द्वारा जप्त जेसीबी मशीन को आगे की कार्रवाई हेतु पुलिस थाना मेहंदवानी परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया गया है। मामले में मध्यप्रदेश खनिज नियमों के अंतर्गत नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। प्रशासन ने स्पष्ट रूप से कहा है कि जिले में अवैध खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध इसी तरह सख्त और सतत कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन में संलिप्त लोगों में हड़कंप का माहौल है।
 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.