तीन दिवसीय मां नर्मदा जयंती महोत्सव के अंतर्गत आज शुक्रवार को बसंत पंचमी के पावन अवसर पर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया एवं जनप्रतिनिधियों के साथ मां नर्मदा घाट पहुंचकर दीपदान कर सरस्वती एवं मां नर्मदा के डेम घाट पहुँचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने मां नर्मदा को चुनरी अर्पित कर जिले की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की है।
कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने डेम घाट पर एक हजार दीपों का सामूहिक रूप से प्रज्वलन किया गया, जिससे संपूर्ण घाट क्षेत्र दीपों की रोशनी से आलोकित हो उठा और भक्तिमय वातावरण निर्मित हुआ।
इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सारस, उपाध्यक्ष श्रीमती सारिका नायक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी, अपर कलेक्टर श्री जे.पी. यादव, एसडीएम डिण्डौरी सुश्री भारती मेरावी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी, मंदिर के पुजारी व घाट समिति के सदस्यगण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
