जनपद पंचायत मेहदवानी अंतर्गत माध्मीक शाला खजरवारा न में शिक्षा के नाम पर नाबालिग बच्चों से काम कराए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। जिस स्कूल को बच्चों के भविष्य की नींव बनना चाहिए, वहीं उनसे झाड़ू-पोंछा और अन्य गैर-शैक्षणिक कार्य कराए जा रहे हैं। मामले मे प्रधान अध्यापक जय सिह धुर्वे और बाकी शिक्षक सामने बेठे कर मासूम बच्चो से काम करा रहे हैं इस बात से यह तो प्रेमाणित हो गया की शिक्षक ही विद्यार्धीयो को शोसण कर रहे है
ग्रामीणों और अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल में नियमित रूप से बच्चों से साफ-सफाई और दूसरे काम कराए जाते हैं, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। जब इस संबंध में स्कूल के शिक्षकों और संकुल प्राचार्य से बात की गई तो उन्होंने कहा जाँच पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी। शिक्षा का अधिकार अधिनियम और बाल श्रम कानून के तहत किसी भी छात्र से इस तरह का काम कराना गैरकानूनी है।
क्या इस मामले में दोषी शिक्षकों पर कार्रवाई होगी?
या फिर यह मामला भी अन्य मामलों की तरह फाइलों में दबकर रह जाएगा?
ग्रामीणों ने जिला शिक्षा अधिकारी और कलेक्टर से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि स्कूल बच्चों के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक शिक्षण स्थल बन सके।
